विद्यार्थियों को दिया गया बीएलएस और सीपीआर का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों को दिया गया बीएलएस और सीपीआर का प्रशिक्षण


गोरखपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में सोमवार को डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन पाठ्यक्रम के के विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एवं कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर अतिथि व्याख्यान और प्रायोगिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

आमंत्रित अतिथि राघवेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समय पर सही प्राथमिक उपचार और सीपीआर प्रदान करने से कई गंभीर आपातकालीन स्थितियों में रोगी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, सांस रुकना, डूबना एवं विद्युत आघात जैसी स्थितियों में प्रशिक्षण मॉडल पर सीपीआर का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन एवं एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संचालन साधना सिंह और आभार ज्ञापन आकांक्षा दीक्षित ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story