पशु टीकाकरण में अनियमितता का आरोप, सीडीओ की गाड़ी के आगे बैठकर किसानों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पशु टीकाकरण में अनियमितता का आरोप, सीडीओ की गाड़ी के आगे बैठकर किसानों ने किया प्रदर्शन


मथुरा, 25 नवंबर (हि.स.)। पशुओं के टीकाकरण में कथित अनियमितताओं और शिकायतों की अनदेखी से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की गाड़ी के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसानों ने पशु चिकित्सा विभाग पर वैक्सीनेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी किसान नेताओं का आरोप था कि पशु चिकित्सा विभाग में टीकाकरण के नाम पर अनियमितताएं की जा रही हैं। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों की लगातार अनदेखी से नाराज होकर किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा।

बुधवार दोपहर किसानों ने सीडीओ की गाड़ी के आगे सड़क पर बैठकर विरोध जताया। अचानक रास्ता रोके जाने से मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। किसानों के विरोध को देखते हुए सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने उनसे बातचीत की।

सीडीओ ने प्रदर्शनकारियों को गुरुवार सुबह कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया और पूरे मामले पर चर्चा कर समस्या के समाधान का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और सीडीओ की गाड़ी का रास्ता खोल दिया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story