किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


फतेहपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रवादी के बैनर तले किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर साेमवार काे विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालाें ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

भाकियू राष्ट्रवादी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने किसानों की 15 सूत्रीय मांगों कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद, बिजली और नहर के पानी की है। उन्होंने कहा कि सरकारी रेट 270 रुपये की बोरी को प्राइवेट दुकानदार जबरन अन्य सामान के साथ बेच रहे हैं। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए और किसानों को सरकारी समितियों से बिना लाइन के खाद मुहैया कराई जाए। जनपद की नहरों के लिए 2200 क्यूसेक पानी अलॉट है, लेकिन अभी सिर्फ 600 क्यूसेक ही मिल रहा है। धान की फसल के समय किसानों को पूरा पानी चाहिए। सरकार द्वारा 10 घंटे बिजली देने का वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाए ताकि किसान समय से धान की रोपाई कर सकें। बनाई जा रही किसान फार्मर आईडी की प्रक्रिया को सरल किया जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में उचित व्यवस्था की जाए।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान वृहद आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story