भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव, गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव, गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग


-गन्ना भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो : भाकियू

मुरादाबाद, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने, उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य बढाकर न्यूनतम 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने , चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित तत्काल भुगतान करने और गन्ना भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की मांगें हैं।

प्रदर्शन कार्यो ने मंडलायुक्त संगीता सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे गये ज्ञापन में आगे कहा कि किसानों का धान निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने, सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त खरीद व्यवस्था , किसानों का धान निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने तथा सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त खरीद व्यवस्था करने की भी मांग शामिल हैं। इसके अलावा किसान रजिस्ट्री बनाने में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का तत्काल समाधान करने, सहकारिता विभाग की ब्याज अनुदान योजना का लाभ दिलाने, बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, धान, उड़द, मूंग फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे करा कर प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

इस अवसर पर सोहन सिंह, राम प्रकाश चौधरी, प्यारेलाल, मोहन सिंह, जसवंत सिंह चौधरी, राकेश चौधरी, चौधरी हुकुम सिंह, पंकज चौधरी, सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771982 Articles

Share this story