जौनपुर के रोहित उपाध्याय भाजपा की सोशल मीडिया टीम में शामिल
उत्तर प्रदेश, 29 अक्टूबर,जौनपुर (हि.स.)।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने जौनपुर के निवासी रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया टीम में शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति-पत्र में उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला को बनाया गया है। उनके साथ छह सदस्यों को टीम में जगह दी गई है। इनमें रोहित उपाध्याय, हिरेंद्र कौशिक, मितुल कोठारी, पुनीत अग्रवाल, मनीष पांडे और कावन मेहता शामिल हैं। इन नियुक्तियों को पार्टी की संगठनात्मक और डिजिटल रणनीति को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 29 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले पत्र के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है। अलग-अलग राज्यों में टीमों को जिम्मेदारी देकर सोशल मीडिया गतिविधियों के संचालन और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

