लगभग 40 वर्षों बाद बीएमसी में भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
लगभग 40 वर्षों बाद बीएमसी में भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत : प्रकाश पाल


कानपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। लगभग 40 वर्षों बाद पहली बार मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। यह ऐतिहासिक विजय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा ही देश और राज्यों के सर्वांगीण विकास की विश्वसनीय पार्टी है। यह बातें शुक्रवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

महाराष्ट्र म्युनिसिपल इलेक्शन में भाजपा–महायुति गठबंधन को 29 में से 25 महानगरों में मिली बंपर जीत की खुशी में आज भाजपा कानपुर महानगर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड विजय की खबर आई, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

आज सायं नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह जीत केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाती है। आने वाले समय में भाजपा इसी जनसमर्थन के बल पर राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने महाराष्ट्र की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में मतदान कर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब दिया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने महाराष्ट्र की ऐतिहासिक जीत को देश की राजनीति के लिए शुभ संकेत है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता सुनील तिवारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, आशा पाल, अनुपम मिश्रा, ल् विनय पटेल, रमिंदर सिंह रिंकू, रोहित साहू, अक्षय द्विवेदी आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story