नए पदाधिकारियों की घोषणा से क्षेत्रीय भाजपा के डिजिटल अभियान को मिलेगी नई गति : राम किशोर साहू

WhatsApp Channel Join Now
नए पदाधिकारियों की घोषणा से क्षेत्रीय भाजपा के डिजिटल अभियान को मिलेगी नई गति : राम किशोर साहू


कानपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी विभाग को मजबूत करने के लिए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। हर्ष द्विवेदी को सोशल मीडिया विभाग का क्षेत्रीय संयोजक और सुरेंद्र विश्वकर्मा को आईटी विभाग का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी गुरुवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने दी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित जिम्मेदारियों के तहत सोशल मीडिया विभाग में सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, आईटी विभाग में अभिषेक पांडेय को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राम किशोर साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग संगठन की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई टीम से संगठन के डिजिटल अभियानों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story