प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति सामर्थ्य का आधार: अनिल सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति सामर्थ्य का आधार: अनिल सिंह


प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति सामर्थ्य का आधार: अनिल सिंह


- भाजपा यमुनापार की जिला प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बैठक

प्रयागराज, 02 मई (हि.स)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत जिला योजना एवं जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अनिल सिंह रहे।

मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि “प्रशिक्षण संगठन का आधार है और यह कार्यकर्ता निर्माण की सबसे मजबूत प्रक्रिया है।” उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में सभी प्रतिभागी पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो दिन एक रात्रि बिना मोबाइल के छात्र की तरह अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग में मोबाइल जमा कराने, पार्किंग, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से लागू किया जाएगा। सभी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि छात्र के रूप में अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को प्री रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 6 अप्रैल को जारी डिजिटल प्रशिक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित होकर ऑनलाइन परीक्षा देकर प्रमाणपत्र, शुल्क रसीद एवं रजिस्ट्रेशन के साथ ही प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित होगी।

प्रभारी ने बैठक में बताया कि जिला प्रशिक्षण 15-16 मई को आयोजित होगी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में योगाभ्यास, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा ऑनलाइन परीक्षा भी सम्मिलित होगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर फलक, प्रदर्शनी आदि के माध्यम से यमुनापार क्षेत्र सहित सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मंशानुरूप जिला प्रशिक्षण वर्ग को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। वहीं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, कोरांव विधायक राजमणि कोल, जिला सह प्रवासी कविता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विनोद प्रजापति, प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर सिंह पटेल, सतीश विश्वकर्मा, सुभाष कन्नौजिया, आनन्द तिवारी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित जिला प्रशिक्षण टोली, जिला वर्ग संचालन समिति, व्यवस्था समिति, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।

दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि अंत में संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की अलग से बैठक कर प्रशिक्षण की व्यापक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण का आमंत्रण पत्र घर-घर भेजे जाएंगे। संचालक प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक राजेश्वरी तिवारी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story