संगठन सर्वाेपरि, दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें: अमरनाथ यादव
- आगामी सभी अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाएंगे: राजेश शुक्ल
- भाजपा यमुनापार की बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति
प्रयागराज, 11 जून (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज यमुनापार ज़िले की बैठक गुरुवार को रामपुर कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी यमुनापार अमरनाथ यादव ने संगठनात्मक विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत रूपरेखा तय की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें तथा संगठन के निर्देशों को प्राथमिकता देते हुए यमुनापार की चारों विधानसभाओं में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ही भविष्य की विजय का आधार बनता है, इसलिए व्यक्तिगत आग्रहों से ऊपर उठकर संगठन हित को सर्वाेच्च रखें।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि यमुनापार का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और हम सभी मिलकर आगामी अभियानों को शत प्रतिशत सफलता दिलाने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया, कार्यालय मंत्री एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

