गांव चलो अभियान व वार्ड चलो अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता: प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
गांव चलो अभियान व वार्ड चलो अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता: प्रकाश पाल


कानपुर 09 अप्रैल (हि. स.)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 10, 11 व 12 अप्रैल को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव चलो अभियान व शहरी क्षेत्रों में वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। यह जानकारी बुधवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय के बाद दी।

बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से प्रभावी रहेगा। मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी-सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों को उनके आवंटित गांवों या वार्डों में कम से कम 8 घंटे का प्रवास करना होगा, जिसके दौरान वे घर-घर संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके अतिरिक्त वे अपने प्रवास के दौरान बूथ समिति की बैठकें आयोजित करेंगे और उस बूथ पर निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्मानित भी करेंग।

कानपुर दक्षिण जिले में होगा अभियान का भव्य शुभारंभ इस विशेष अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 10 अप्रैल को किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा

2:30 बजे – केसरी मंगलम गेस्ट हाउस, दामोदर नगर में बूथ समिति के साथ बैठक।

3:30 बजे – महारुपा गेस्ट हाउस, गोविंद नगर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह।

4:30 बजे – आकर्षण गेस्ट हाउस, किदवई नगर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात।

इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह,पवन प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी,मोहित सोनकर, ऋषभ शुक्ला,पवन पांडे, अर्शी सुल्तान सहित मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story