मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : अनिल श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : अनिल श्रीवास्तव


मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : अनिल श्रीवास्तव


जौनपुर, 6 सितंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर जिला कार्यालय पर रविवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक दिवसीय जिला कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई।कार्यशाला के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन देश की नि:स्वार्थ सेवा, पारदर्शी सुशासन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि यह केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और सेवा का व्यापक अभियान है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से जुड़ना है और पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है।जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि जौनपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, अजय सिंह, जिला मंत्री संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू नीरज मौर्य, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, दीपक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story