‘मन की बात’ राष्ट्र के पुरुषार्थ जाग्रत का वैचारिक दर्शन : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
‘मन की बात’ राष्ट्र के पुरुषार्थ जाग्रत का वैचारिक दर्शन : गणेश केसरवानी


--भारत हर संकट का सामना करने में सक्षम: गणेश केसरवानी

--भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रयागराज, 29 मार्च (हि.स)। महापौर गणेश केसरवानी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में अपनी नहीं विकसित भारत की उड़ान भरने का संदेश देते हैं और अपने विचारों से राष्ट्र का पुरुषार्थ जाग्रत करने का वैचारिक दर्शन जन-जन तक पहुंचाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें मन की बात संस्करण का आयोजन महापौर कैंप कार्यालय में किया गया। जिसमें भाजपा और विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को श्रवण किया। तत्पश्चात् महापौर ने कहा कि देश के नागरिकों द्वारा किए गए राष्ट्र हित के कार्यों की चर्चा करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर देश की प्रगति के लिए उसके कार्य को विकसित भारत के लिए उपयोगी सिद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात जन संवाद का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है।

महापौर ने आगे कहा कि, आज युद्ध के संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में भारत आज हर संकट का सामना करने में सक्षम है। और लड़ना जानता है और विपक्ष इस सकंट की घड़ी में भ्रम फैला कर सत्ता प्राप्त करने का जो ख्वाब देख रहा है उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने वाले हैं। क्योंकि पूरा देश बड़े विश्वास के साथ मोदी जी के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पार्षद मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति, रुद्रसेन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात राष्ट्र के लिए कार्य करने का प्रेरणा प्रदान करता है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सरल एप अपलोड किया। संचालन टी एन दीक्षित ने किया। इस अवसर पर तपन भट्चार्य हिमालय सोनकर, अर्चना वर्मा, नरेंद्र जायसवाल, राजा मेहरोत्रा, नीरज केसरवानी, अशोक गुप्ता, कुलदीप आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story