भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया नव मतदाता शिविर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया नव मतदाता शिविर


प्रयागराज, 11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुट्ठीगंज मंडल के ने रविवार को नव मतदाता शिविर लगाया। इस अवसर पर मुट्ठीगंज, गाज़ीगंज, बलुवाघाट कटघर, दरिया बाद, महावीरन लेन, बांसमंडी, सालिकगंज क्षेत्र में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कैंप लगाया गया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा महानगर के द्वारा सभी 1216 बूथों पर विशेष अभियान चलाकर नव मतदाता कैंप लगाया गया और नए मतदाता जोड़ने के लिए फार्म 6 भरवाए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील केसरवानी, सुधांशु त्रिवेदी, अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सौरभ चौरसिया, अनिल गुप्ता, लवकुश केसरवानी, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक केसरवानी, नीरज केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि आदि मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भरद्वाज मंडल के सेक्टर संयोजकों की हुई बैठक

इसी क्रम में नए वोटरों को जोड़ने के लिए भरवाए जा रहे फार्म 6 अभियान को लेकर रविवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर उत्तरी विधानसभा के भारद्वाज मंडल की बैठक की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी अरुण पटेल ने कहा कि 2027 का पूरा दारोमदार इसी मतदाता सूची पर रहने वाला है। कार्यकर्ता फार्म 6 भरवाने को लेकर तनिक भी ढीले न पड़ें। मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक ले जाकर फार्म 6 भरवाएं। विपक्ष का तो पूरा प्रयास है कि जनता को भ्रमित करें, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर यदि एक-एक कार्यकर्ता फार्म 6 भरवाने में मेहनत कर ले तो 2027 के रण में शहर उत्तरी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। सेक्टर संयोजक पूरी लगन व मेहनत से अभियान में लगे रहें। विजय श्रीवास्तव, चंद्रा अहलूवालिया, अतुल मेहरोत्रा, अजय आनंद, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story