कोई पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे, घर-घर जाकर नाम जुड़वाएंगे कार्यकर्ता : अनिल यादव

WhatsApp Channel Join Now
कोई पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे, घर-घर जाकर नाम जुड़वाएंगे कार्यकर्ता : अनिल यादव


कानपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग करेंगे। यह बातें मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री एवं कानपुर उत्तर प्रभारी अनिल यादव ने कहीं।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2027 की रणनीति तैयार की गई। अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कानपुर उत्तर के सभी बूथों पर कार्यकर्ता सक्रियता से अभियान चलाएंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, विधानसभा प्रभारी रंजन सिंह और मलखान सिंह, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, मोनेन्द्र राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अनूप चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, राधा सैनी और प्रभाकर अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story