पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा

पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा
WhatsApp Channel Join Now
पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा


-एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई

वाराणसी,11 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कोदई चौकी नईसड़क स्थित गीता मंदिर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल और सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अनूप जायसवाल ने कहा कि एकात्म मानववाद दर्शन के जनक ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।

प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले पंडित दीनदयाल का जीवन भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। पुण्यतिथि मनाने में ओम प्रकाश यादव बाबू,सिद्धनाथ गौड़ अलगू,मनीष चौरसिया, सोमनाथ यादव,पीयूष भट्टाचार्य,मनीष चौरसिया,आदित्य गोयनका,धर्मेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/सियाराम

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story