कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेगी पार्टी : हंसराज विश्वकर्मा

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेगी पार्टी : हंसराज विश्वकर्मा


जौनपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सोमवार मड़ियाहूं क्षेत्र के रामपुर नदी गांव पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता आशुतोष सिंह के चाचा एवं गुलाब सिंह के बड़े भाई शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

मंत्री ने दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिया।

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं पर आंच नहीं आने देगी और उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर विनीत सेठ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story