प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त : दिलीप पटेल

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त : दिलीप पटेल


वाराणसी, 04 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय की ओर अग्रसर पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ऐसा जश्न मनाया, मानो उत्सव स्वयं धरती पर उतर आया हो। रोहनियां कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं, वहीं झालमुड़ी की सोंधी खुशबू ने जश्न में एक अनोखी बंगाल की छटा घोल दी। हर्षोल्लास, अभिनंदन और अभिनव उल्लास का यह संगम देर तक चलता रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विजय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति एवं कार्यकर्ताओ की अथक मेंहनत का परिणाम है।

दिलीप पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने परिवर्तन का बिगुल फूंका है और रिकॉर्ड मतदान इस जनआस्था का सजीव प्रमाण है। मातृशक्ति की उपासना भूमि बंगाल में अब विकास, सुरक्षा और सम्मान का नया सवेरा होगा। “जहां पहले असुरक्षा की छाया थी, वहां अब विकास का दीप जलेगा, शिक्षा-संवर्धन और रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे,”। इस प्रकार उनके शब्दों में आशा, विश्वास और परिवर्तन का आलोक झलकता रहा।

हर्षोल्लास के इस कार्यक्रम में अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया को प्रभारी नवरतन, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, प्रकाश शुक्ला,पीयूष वर्धन, सुरेन्द्र पटेल, संजय सोनकर,शैलेष मधुकर पांडेय, सुरेश सिंह,प्रवीण सिंह गौतम, डॉ. अशोक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जश्न का यह जनोत्सव केवल विजय का उत्साह नहीं, बल्कि नई आशाओं, नव-संकल्पों और जनविश्वास के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर देर तक वातावरण में गूंजता रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story