मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 5 से 21 जून तक आयोजित करेगी कार्यक्रम
मुरादाबाद, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर इकाई की बैठक गुरुवार को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बेठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकर की ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष के अगले माह 7 जून को पूरे होने पर चर्चा की गयी। इसी उपलक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में भाजपा मुरादाबाद महानगर प्रभारी व जिला सहकारी बैंक रामपुर के चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने बताया कि 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान में मंडल स्तर पर प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे, सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी पेड़ लागाएंगे। 13 और 14 जून को महानगर स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, महानगर अध्यक्ष के द्वारा प्रिंट व इलेक्टरॉनिक मीडिया के समक्ष केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का वर्णन किया जाएगा। 14 जून व 16 जून को जन कल्याण शिविर, 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सममेलन, 17 से 20 जून तक केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, 18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न होगी, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, 6 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा।
बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सफल रूप से संपन्न होंगे। इसके अलावा 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधित किए जाने वाला मन की बात कार्यक्रम महानगर की दोनों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथों पर आयोजित होगा। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने व संचालन महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने किया।
कार्यशाला में महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शमी भटनागर, भरत टंडन, नवदीप टंडन, अशोक सैनी, कपिल देव, हेमराज सैनी दीपक चौधरी, अभिषेक चौबे, विजयलक्ष्मी पंडित, सुनीता सैनी, वनिता मल्होत्रा, गेत्रपाल सिंह, सुनीता शर्मा, दीक्षांत चौधरी, मिथुन शर्मा, विपिन प्रजापति, सूर्य मोहन शमशेरी, कपिल गुप्ता, राजीव शर्मा, रूप किशोर, रविंद्र गौतम, रईस चौधरी, बंटी सैनी, संजीव वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

