भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में मना जश्न

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में मना जश्न


भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में मना जश्न


गोरखपुर, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साेमवार काे गोरखपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय एवं जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा पटाखे फोड़कर उत्सव मनाया। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय , वंदे मातरम् और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि यह जीत देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है, जिसका परिणाम आज सामने है। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, समर्पित कार्यशैली और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इसी उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story