भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति से रूबरू हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति से रूबरू हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी


भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति से रूबरू हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी


मुरादाबाद, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, महानगर मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के अंतर्गत चंद्रनगर मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रनगर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता द्वारा की गई। संचालन मंडल महामंत्री महेश सैनी एवं मंडल उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद शर्मा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पटका व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story