भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला टीम घोषित, रविंद्र संतु, करुणा और ममता को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

कानपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। भाजपा कानपुर उत्तर के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर मोर्चा अध्यक्ष अनूप चौधरी ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी में रविंद्र कुमार संतु, मुकेश कुमार, अभय विक्रम, अनुज कुमार, शौरम गिहार (रजत) और जितेंद्र गोंड को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। करुणा सिंह दोहरे और बिरजू गिहार को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

वहीं ममता कुमारी, सुनील कुमार गिहार, गणेश गिहार, हंसराज जी और इंद्रजीत गिहार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से मोर्चा की गतिविधियों को गति मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780060 Articles

Share this story