प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम : राजेश शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम : राजेश शुक्ल


--भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान बड़ोखर मंडल में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत यमुनापार के बड़ोखर मंडल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ शनिवार को हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व यमुनापार जिला प्रभारी अमरनाथ यादव तथा कोरांव विधायक राजमणि कोल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने भारतीय जनसंघ के कार्यकाल, जनता पार्टी में विलय, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, गठबंधन युग से लेकर आज पूर्ण बहुमत की सरकार बनने तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति का ज्ञान होना आवश्यक है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

द्वितीय सत्र में पूर्व जिला महामंत्री अशोक चौधरी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से चर्चा की। वहीं तृतीय सत्र में जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने संगठन की कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय परिषद सदस्य रामअवध कुशवाहा ने तथा संचालन मुकेश पांडेय ने किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, विधायक कोरांव राजमणि कोल, जिला संयोजक राजेश्वरी तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा, जिला सह-संयोजक नरेश सोनकर, सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल, डॉ. देवी सिंह सहित मंडल क्षेत्र के प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक तथा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को चार अलग-अलग सत्रों में विभिन्न वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के प्रवासीय प्रशिक्षण के अंतर्गत संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story