विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिला जनता उन्नति पार्टी का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिला जनता उन्नति पार्टी का समर्थन


लखनऊ, 22 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के समक्ष रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनता उन्नति पार्टी के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बिना शर्त अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने की घोषणा की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनता उन्नति पार्टी के नेता अनिल चौहान सहित उनके पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, वंचित वर्ग का आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षा के वातावरण से प्रभावित होकर जनता उन्नति पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

मैं अनिल चौहान सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर काम करेंगे और 2017 से बड़ी विजय 2027 में प्राप्त करने के संकल्प को साकार करेंगे।

भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकास यात्रा को समर्थन देने के निर्णय के लिए जनता उन्नति पार्टी का स्वागत व अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे। तथा एनडीए प्रत्याशियों की विजय में सहयोग के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेंगे।

जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि जनता उन्नति पार्टी ने भाजपा को समर्थन का निर्णय लिया और आज भाजपा को समर्थन देने के लिए मैं यहां उपस्थित हूं। जनता उन्नति पार्टी को सम्मान देने के लिए भाजपा परिवार का धन्यवाद प्रकट करता हूं। हम कदम से कदम मिलाकर भाजपा के साथ काम करेंगे और भाजपा की विजय में सहभागी बनेंगे।

इस अवसर पर जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुधीर शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता चौहान, भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया सह संयोजक दीपक बघेल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे ने किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story