बाल्मीकि समाज के योगदान से भाजपा मजबूत हुई : अनिल दीक्षित

WhatsApp Channel Join Now
बाल्मीकि समाज के योगदान से भाजपा मजबूत हुई : अनिल दीक्षित


कानपुर, 29 मार्च (हि.स.)। बाल्मीकि समाज का योगदान हमेशा से राष्ट्र निर्माण में अहम रहा है और भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें रविवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष का नगर निगम परिसर में भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम जीवन विकास परिषद, बाल्मीकि विकास परिषद एवं नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज बाल्मीकि ने की, जबकि संचालन किशन लाल सुदर्शन ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल दीक्षित मौजूद रहे।

इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग, कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने सम्बोधन में अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी बाल्मीकि समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए भाजपा की नीतियों का समर्थन किया और आगे भी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर जीवन विकास परिषद, बाल्मीकि विकास परिषद एवं नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story