देवरिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन पदाधिकारियाें काे देंगे जीत का मंत्र
- संगठनात्मक बैठक में शामिल होने सलेमपुर रवाना, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
देवरिया, 28 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर देवरिया पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचे पंकज चौधरी का सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद पंकज चौधरी सुभाष चौक पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद पंकज चौधरी अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सलेमपुर रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर गौरी बाजार के रामपुर चौराहे और बैतालपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी की थी। विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया।
पंकज चौधरी का सलेमपुर स्थित सेंट पॉल कॉलेज में संगठनात्मक बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा प्रस्तावित है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव काे लेकर जीत का मंत्र देंगे। उनके दौरे को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

