सपा ने 'राम मंदिर निर्माण में रुकावटें क्यों खड़ी की थीं: भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
सपा ने 'राम मंदिर निर्माण में रुकावटें क्यों खड़ी की थीं: भाजपा


भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने सपा प्रमुख से पूछे कई सवाल

लखनऊ, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से श्रीराम मंदिर को लेकर लगातार दिए जा रहे अनाप शनाप बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर तीखे कटाक्ष करते हुए कई सवाल पूछे हैं।

भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने सोमवार को जारी अपने वीडियो बयान में कहा कि अखिलेश यादव नए नए राम भक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह

जवाब दें कि वे रामचरितमानस फाड़ने और जलाने पर चुप क्यों रहे? श्रीराम मंदिर बनने के रास्ते में रुकावटें क्यों खड़ी की?अवस्थी ने सवाल किया कि संविधान पीठ के निर्णय के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण के न्योते को क्यों ठुकराया?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपने आप को यदुवंशी बताने वाले अखिलेश यादव जवाब दें कि आप कृष्ण भक्त बन कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समर्थन के लिए कब खड़े होंगे? अखिलेश बताएं कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के लिए क्या करने वाले हैं और उनकी पार्टी की रीति नीति क्या है?

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story