कार्यकर्ता इतिहास, कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन समझकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहें : राजेश शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ता इतिहास, कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन समझकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहें : राजेश शुक्ल


कार्यकर्ता इतिहास, कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन समझकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहें : राजेश शुक्ल


--शंकरगढ मंडल की दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का समापन

प्रयागराज, 31 मार्च (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा यमुनापार जिले के शंकरगढ़ मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का आयोजन रानीगंज शंकरगढ़ स्थित एक गार्डन में किया गया, जिसमें कुल सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं तकनीकी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति को समझकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहें।

मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि द्वितीय सत्र वैचारिक अधिष्ठान में पूर्व जिला महामंत्री अशोक चौधरी, तृतीय सत्र कार्य पद्धति में पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी सिंह पटेल, चौथे सत्र कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, पांचवें सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय के वक्ता जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, छठें सत्र में जिला आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया नमो एप्प तथा समापन सत्र में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने की। उन्होंने अतिथियों का अंगवस्त्रम, श्रीफल एवं बुके भेंट कर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल पांडेय एवं युवराज सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख निर्मला देवी, जिला महामंत्री रत्नाकर सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी, जिला कार्यालय मंत्री आनंद तिवारी, कुशल जैन, जगत नारायण शुक्ल, पुष्पराज सिंह, सावित्री देवी, राकेश, कुलदीप पटेल, शक्तिमान पाल, उमा वर्मा, सुजीत केसरवानी, अनुपम सिंह, अमरेश सिंह, विपिन, देवेश सिंह, रूद्र मिश्र, रामजतन वंसल, राकेश विश्वकर्मा, कमलेश सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story