सपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा - गिरीश चन्द्र यादव

WhatsApp Channel Join Now
सपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा - गिरीश चन्द्र यादव


सपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा - गिरीश चन्द्र यादव


सुलतानपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं एनडीए गठबंधन ने शनिवार को संयुक्त बैठक कर मिशन-2027 का बिगुल फूंका। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि राजस्थान के सांसद सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया। उन्होंने सपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि सपा सरकार अपने वादे पूरे करने और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।

भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लिया गया। प्रभारी मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में 10.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं। एमएसएमई व युवा उद्यम योजनाओं के माध्यम से दो करोड़ से अधिक लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम और विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने कहा कहा कि सपा विकास व रोजगार की राजनीति नहीं, बल्कि झूठ, भ्रम और अराजकता को बढ़ावा देती है। सपा युवाओं को नौकरी देने के बजाय बेरोजगार बनाए रखना चाहती हैं।

विशिष्ट अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता अगले तीन महीने पार्टी को समर्पित कर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के मंत्र के साथ जुट जाएं। यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून जल्द लागू होगा। कार्यकर्ताओं के दम पर जिले की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story