भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, कुंदन सिंह गौतम लखनऊ महानगर बनाए गये

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, कुंदन सिंह गौतम लखनऊ महानगर बनाए गये


लखनऊ, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार अवध के 15, कानपुर के 16,काशी के 16,गोरखपुर के 11,पश्चिम क्षेत्र के 19 व बृज क्षेत्र के 18 जिला अध्यक्षों की घोषणा पार्टी ने की है।

भाजपा ने कुंदन सिंह गौतम को लखनऊ महानगर, अभिषेक रावत को लखनऊ जिला,राम बरन रावत को रायबरेली,प्रदीप कुमार राजपूत को उन्नाव, प्रमोद चौधरी को लखीमपुर व रवि वाल्मीकि को हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार सियाराम रावत को अयोध्या जिला,अभिषेक सागर को अयोध्या महानगर, परशुराम चौधरी को अम्बेडकरनगर, मनोज कुमार कुरील को बाराबंकी,राजाराम गौतम को बलरामपुर,संजय राव को बहराइच,सचिन वाल्मीकि को गोण्डा व दिलीप सरोज को श्रावस्ती को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story