घनश्याम शाही के पिता के निधन पर भाजपा अध्यक्ष ने जाताया शोक
Sep 15, 2023, 19:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 15 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही के पिता विश्वनाथ शाही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप/पदुम नारायण

