नए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
नए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक


देवरिया, 31 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जनपद देवरिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के आगमन कार्यक्रम को लेकर रविवार को औरा चौरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने की।

जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कार्यक्रम में बताया कि स्वागत यात्रा मुसैला चौराहा से प्रारंभ होगी। इसके बाद सोनूघाट, कचहरी शिव मंदिर, सुभाष चौक, को-ऑपरेटिव चौराहा, पुरवा चौराहा और औरा चौरी ढाला होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री रविंद्र कौशल, रमेश सिंह, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, अरविंद पांडे ‘बबुना’, निर्मला गौतम, शिवकुमार राजभर, रमाशंकर निषाद, प्रभाकर तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, सुधीर श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्रा, अंबिकेश पांडे, अजय दुबे वत्स सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story