भाजपा समर्पित कार्यकर्ता को बनाया है पार्षद उम्मीदवार: संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा समर्पित कार्यकर्ता को बनाया है पार्षद उम्मीदवार: संजय गुप्ता


अलोपीबाग वार्ड उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

प्रयागराज, 20 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया है। उक्त बातें सोमवार को अलोपीबाग वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सचिन मिश्रा के पिता स्वर्गीय उमेश मिश्रा भाजपा के लोकप्रिय पार्षद रहे हैं और अब उनके पुत्र को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज नगर निगम ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं और अलोपीबाग क्षेत्र में भी पूर्व में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रयागराज नगर निगम के वार्ड 48 (अलोपीबाग) में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी सचिन मिश्रा के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

अलोपीबाग वार्ड स्थित डीगवस कोठी के पास बने इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , महापौर गणेश केसरवानी , फूलपुर विधायक दीपक पटेल तथा उदयभान करवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story