भाजपा ने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा


भाजपा ने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा


भाजपा ने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा


लखनऊ,07 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान–2026 की जिला प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा बैठक की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप जलाकर समीक्षा बैठक का शुभारम्भ किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण अभियान की प्रगति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के संकल्प के साथ प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में अवध,कानपुर,गोरक्ष,काशी,पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने संवाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story