कानपुर में 19 मार्च को होगी भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

कानपुर, 15 मार्च (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कानपुर में 19 मार्च को होगी। जिसमें प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को मीडिया से भाजपा ओबीसी मोर्चा के उप्र प्रदेश अध्यक्ष एवं उप्र सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को एक निजी होटल में एक दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,संगठन महामंत्री धर्मपाल, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण एवं राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बीएल वर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठन एवं सरकार के कार्यों की जानकारी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को दी जाएगी। मंत्री ने यह भी बताएं कि कानपुर में होने वाली ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष की अहम भागीदारी रहेगी। प्रदेश कार्यसमिति बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसमें राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सत्ता एवं संगठन के पहलू पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ उत्तर प्रदेश की लोकसभा के 80 सीटों को जीतने व नगर निकाय चुनाव के लिए बड़ी रणनीति पर विचार होगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए संयोजक के रूप में ओबीसी मोर्चा के महामंत्री विनोद यादव को पूरा दायित्व सौंपा गया है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉक्टर बीके साहू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रमाकांत शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, अनुभव कटिहार जिला अध्यक्ष उत्तर, साकेत पाल जिला अध्यक्ष कानपुर देहात, अविनाश पाल पूर्व जिला मंत्री, राकेश शर्मा जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।