विपक्षी गठबंधन भ्रम फैलाकर जनता काे कर रहा गुमराह, 2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
विपक्षी गठबंधन भ्रम फैलाकर जनता काे कर रहा गुमराह, 2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल : प्रकाश पाल


अमेठी, 19 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल अपने तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को पहली बार अमेठी पहुंचे। जनपद की सीमा इन्हौना-हजारीगंज पर उनके पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘प्रकाश पाल जिंदाबाद’ और ‘राधे-राधे’ के नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश यज्ञसैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञसैनी, श्रीराम क्रांतिकारी, रोहित पासी और पूर्व मंत्री एवं जगदीशपुर विधायक राम लखन पासी के पुत्र राजेंद्र पासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में प्रकाश पाल ने कहा कि, “अमेठी की जनता को राधे-राधे, कमल खिला दे, यही आग्रह करने आए हैं। ”2024 के लोकसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी(सपा)-कांग्रेस गठबंधन के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने विभिन्न राज्यों के चुनावों का हवाला देते हुए भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि जनता अब विपक्षी गठबंधन को बुरी तरह पराजित कर रही है।

समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर निशाना साधते हुए प्रकाश पाल ने इसे नया राजनीतिक ब्रांड बताया। उन्हाेंने

आरोप लगाया कि सपा अपने पुराने शासनकाल के कार्यों पर चर्चा करने से बच रही है। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा सरकार पर सवाल उठाए तथा मुजफ्फरनगर के कवाल कांड(हिन्दू -मुस्लिम हिंसा) का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रकाश पाल विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story