वाराणसी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत


वाराणसी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन काशी दौरे पर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष का बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र उपाध्यक्ष विपिन सिंह व प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा व प्रोटोकॉल प्रभारी एयरपोर्ट शैलेश पाण्डेय आदि रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से जगतपुर इंटर कॉलेज के लिए वाहनों के काफिले में रवाना हो गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी भाग ले रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष वाराणसी में आठ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद गुरूवार को वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story