भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने हाफ एनकाउंटर पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने हाफ एनकाउंटर पर उठाए सवाल


लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आजमगढ़ पुलिस के हाफ एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। इस मामले में देवेन्द्र प्रताप सिंह ने साेमवार काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोरतम कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

मुुुख्यमंत्री को लिखे पत्र के अनुसार 28 मार्च 2026 को धर्मेन्द्र उर्फ अभिषेक को आजमगढ़ पुलिस दोपहर 12.40 पर उनके घर से जबरदस्ती उठा ले गयी और 29 मार्च को जीयनपुर कोतवाल द्वारा फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर उनका हाफ एनकाउंटर कर उन्हें जेल भेज दिया। बगल में सी.सी.टी.वी.कैमरे में यह पूरी घटना रिकार्ड हुई। बाद में पुलिस ने इस रिकार्ड को नष्ट कर दिया।

विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्र में लिखा है कि अभिषेक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। इस घटना से काफी रोष है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story