डॉ. मुखर्जी के सपनों को मोदी सरकार ने दिया नया आयाम : दिलीप पटेल

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. मुखर्जी के सपनों को मोदी सरकार ने दिया नया आयाम : दिलीप पटेल


डॉ. मुखर्जी के सपनों को मोदी सरकार ने दिया नया आयाम : दिलीप पटेल


सुलतानपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों और संकल्पों को साकार करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका राष्ट्रवादी चिंतन और बलिदान आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के संकल्प को पूरा किया गया है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर शिक्षाविद्, दूरदर्शी राष्ट्रनेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह रानू के संचालन में आयोजित सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी एवं डॉ. आर.ए. वर्मा ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए संस्मरण साझा किए।

सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, रामचन्द्र मिश्रा, विधायक विनोद सिंह,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सीताराम वर्मा,राजेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी , डॉ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,देवमणि द्विवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,कृपा शंकर मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह, डॉ डीएस मिश्रा,विकास शुक्ला,डॉ वेद प्रकाश सिंह,बबिता तिवारी, संदीप सिंह, संजय सोमवंशी, अयोध्या प्रसाद वर्मा,सुमन सिंह,रुपेश सिंह,ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,सुषमा जायसवाल, चन्दन नारायन सिंह,रामेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया,राजेश दूबे निर्माण, आनन्द द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, डॉ प्रीति प्रकाश,बाबी सिंह एलके दूबे, राहुल भान मिश्रा,जेपी मिश्रा समेत सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story