कानपुर में होने वाली भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे बांदा के कार्यकर्ता —पदाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर में होने वाली भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे बांदा के कार्यकर्ता —पदाधिकारी


-कानपुर में आयोजित पद यात्रा में बाँदा से शामिल होंगें हजारों कार्यकर्ता

बांदा, 03 नवंबर (हि.स.)। भाजपा कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र की अगुवाई में 4 नवम्बर को कानपुर में पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस पद यात्रा बांदा जिले से हजारों पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे l यह पदयात्रा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत की जा रही है।

बांदा के जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना ने मंगलवार काे बताया कि दिल्ली में इंडी गठबंधन के मुट्ठी भर लोग इकठ्ठा होकर बांग्लादेश और नैपाल की तर्ज पर विदेशी फंडिंग के माध्यम से अराजकता फैलायी जा रही है लेकिन देश की जनता इनके कुचक्र को अच्छी तरह समझ चुकी है और इसी पाखंड का जवाब देने के लिए भाजपा प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में पद यात्रा के माध्यम से इन देश विरोधी ताकतों का मुँह तोड़ जवाब देगी l उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा 4 नवम्बर को कानपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा का उद्देश्य लोकतान्त्रिक मूल्यों, जनहित और सुशासन के सन्देश को जनता तक पहुँचाना है l यह पदयात्रा दोपहर 12 बजे ब्रजेन्द्र स्वरुप पार्क से मोती झील स्थित डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जायेगी l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story