जौनपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन, सांसद बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी की मांग

WhatsApp Channel Join Now

जौनपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को सिहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर रहे अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा ने छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर आरोपी सांसद को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी तथा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उसकी महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करती है।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय ने कांग्रेस नेतृत्व से सांसद को पार्टी से निष्कासित करने और उनकी सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश करने की मांग की। किरण मिश्र ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वहीं, अंजना सिंह ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह पीड़ित छात्राओं के साथ खड़ी है या अपने सांसद का बचाव कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।--------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759562 Articles

Share this story