बागपत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बागपत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन


बागपत, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

बागपत कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर 11 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान 'एक कचौड़ी दो समोसा, राहुल गांधी का क्या भरोसा' जैसे नारे लगाए गए। भाजपा नेता सरिता चौधरी ने राहुल गांधी से अपने सांसद पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की बात करती है, तो अब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर कार्रवाई की मांग देश भर में हो रही है। उन्हें जेएनयू से भी प्रोफेसर पद से हटा दिया गया है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा रही है। भाजपा नेता सरिता चौधरी ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है और कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759306 Articles

Share this story