एआई समिट में कांग्रेस नेताओं के कपड़े उतारकर प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध जताया

WhatsApp Channel Join Now
एआई समिट में कांग्रेस नेताओं के कपड़े उतारकर प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध जताया


मुरादाबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एआई समिट में कपड़े उतार कर प्रदर्शन के विरोध में नाराजगी जताई। मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुस्सा प्रकट करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज सिंह को सौंपा।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन

में खा गया कि हाल ही में एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेतागणों की ओर से कपड़े उतार कर जो अशोभनीय, असंवैधानिक, अमर्यादित कृत्य किया गया है, उससे पूरे देश की मातृशक्ति की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

सांसद व संसद किसी भी देश की गरिमा लोकतंत्र और अनुशासन का प्रतीक होती है। इस प्रकार का कृत्य मर्यादा के विरुद्ध है।

भाजपा महिला मोर्चा महानगर इस घटना की घोर निंदा भर्त्सना करके विरोध करता है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस प्रकार के कृत्यों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सम्मिलित कांग्रेस सांसदों व कार्यकर्ताओं पर की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो।

प्रदर्शन करने वालों में कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री हेमा खत्री, सह संयोजक पूर्णिमा खन्ना, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री सुनीता सैनी, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, सुनीता शर्मा, मयंक खत्री, राहुल शर्मा, विशाल त्यागी, अभिषेक चौबे, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story