भाजपा नेता कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का निधन

लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का शनिवार को निधन हो गया। महेन्द्र सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पूज्य पिता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कामेश्वर गोरखपुर के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबियों में से हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/मोहित
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।