उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के 77 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के 77 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित


लखनऊ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को 77 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार अवध क्षेत्र के 11, कानपुर के 13, काशी के 15, गोरखपुर क्षेत्र के 9, पश्चिम क्षेत्र के 15 और बृज क्षेत्र के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये गये हैं।

भाजपा ने अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर से जितेन्द्र सिंह, लखनऊ जिला विमलेश मिश्रा, सीतापुर रवि तिवारी, हरदोई संजय सिंह और अम्बेडकरनगर में अभिमन्यु अग्रहरि को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार दीपचन्द जायसवाल को बलरामपुर, देवेन्द्र दीक्षित को गोण्डा, अविनाश सिंह को श्रावस्ती, कमल बाजपेई को उन्नाव, अनुराग त्रिपाठी को अयोध्या महानगर और राकी द्विवेदी को अयोध्या किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

कानपुर क्षेत्र में 13 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित

किसान मोर्चा ने कानपुर क्षेत्र के 13 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये हैं। प्रदेश नेतृत्व ने शैलेन्द्र सिंह को कानपुर उत्तर, अजय प्रताप सिंह को कानपुर दक्षिण, अनुराग शुक्ला को कानपुर ग्रामीण, राजवर्धन सिंह को इटावा, रामबक्श लोधी को कन्नौज, विभवेश सिंह राठौर को फर्रूखाबाद और देवेन्द्र राय को झांसी महानगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजेश राजपूत को महोबा, अमित सिंह को हमीरपुर, रणदीप परिहार को फतेहपुर, कृष्णचन्द्र तिवारी को झांसी जिला, राजा दीक्षित को बांदा और बलराम लोधी को ललितपुर किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र के नौ जिलाध्यक्ष घोषित

भाजपा ने सोमवार को गोरखपुर महानगर से जीतेन्द्र सैनी, आजमगढ़ से तारकेश्वर सिंह, देवरिया से काशीपती शुक्ला, संत कबीरनगर से विजय बहादुर सिंह और ह्रदय कुमार उपाध्याय को महराजगंज किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गिरीश नारायण राय को मऊ, केशव पाण्डेय को कुशीनगर, वरूण पाण्डेय को बस्ती और अभिजीत तिवारी को बलिया किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार काशी क्षेत्र के 15,पश्चिम क्षेत्र के 15 और बृज क्षेत्र के भी 14 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story