भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन


फतेहपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पार्टी के वरिष्ठजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठजनों ने संगठनात्मक अनुभव व विचारों को सभी के बीच रखा।

वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को 'राष्ट्रवाद' और 'एकात्म मानववाद' की विचारधारा के आधार पर हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में औपचारिक गठन के बाद भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को स्थापित किया। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा केवल 2 सीटें जीत पाई थी। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेई द्वारा राष्ट्रवाद की जगाई अलख आज विश्व की विशालतम पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है।

उपस्थित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से योगदान देने में अग्रणी रहेंगे।

संगोष्ठी में विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, उदय वीर लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कमलेश, योगी, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, नितिन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राजा सिंह कछवाह, सुमित द्विवेदी, सिद्धार्थ दीक्षित, जितेंद्र सिंह गौतम, मनोज निषाद, शिवपूजन तिवारी, छोटू महराज,अक्षय लोधी, शानू सिंह, योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story