भाजपा ने की पश्चिम क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने की पश्चिम क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों की घोषणा


लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र में आने वाले ज़िलों के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कीl

पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया ने बताया कि गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर महानगर, सहारनपुर जिला, नोयडा महानगर, शामली, बिजनौर, मुज़फ़्फ़रनगर, हापुड़, मेरठ महानगर, रामपुर, मुरादाबाद महानगर और सम्भल के जिला समितियों की घोषणा की गई है l

विदित हो कि इस संबंध में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय लखनऊ में बैठक हुई थी l प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में नाम तय हुए थे l जिला समितियों के गठन में सभी वर्गों को समुचित भागीदारी के साथ महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story