भाजपा ने हर घर तिरंगा कार्यशाला का आयाेजन किया

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने हर घर तिरंगा कार्यशाला का आयाेजन किया


फर्रुखाबाद, 04 अगस्त (हि. स.)। जिले के आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार काे हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी कार्य योजना के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया प्रदेश की जिला कार्यशाला के बाद जनपद की जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिशा निर्देश मिला है पूरे जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक इस अभियान को मंडल एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अभियान को सफल बनाएंगे। वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर वर्ष यह अभियान पूरे देश में चलाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों और आजादी के नायकों को सम्मान देना है।

10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य सभी मंडलों में यात्रा आयोजित होगी। यह यात्रा एक से दो किलोमीटर तक होगी। 13 अगस्त को जिला स्तर पर गुड़गांव देवी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकलेगी। 14 अगस्त को भारत विभीषिका दिवस मनाया जाएगा जिसमें गोष्ठी के उपरांत मौन जुलूस निकाला जाएगा। 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर भारत का तिरंगा लगाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story