भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है : सीताराम लांबा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है : सीताराम लांबा


जौनपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लांबा ने सोमवार को भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाएगी।

जौनपुर के एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लांबा ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, जिससे उनके संवैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।

लांबा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कथित वोट चोरी के प्रमाण प्रस्तुत किए, लेकिन चुनाव आयोग ने उन पर उचित ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग भी की। लांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान एवं लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक माबूद खान, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह और पंकज सोनकर तथा पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story