भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से होगी शुरू : राजेश सिंह पटेल

भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से होगी शुरू : राजेश सिंह पटेल
WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी से होगी शुरू : राजेश सिंह पटेल


प्रयागराज, 10 फरवरी (हि.स.)। भाजपा महानगर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने बताया कि 12 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ होगा।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर के सुक्रताल से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा। प्रयागराज महानगर में किसान मोर्चा द्वारा भगवतपुर विकासखंड के अहमदपुर ग्राम पंचायत से जिले स्तर पर ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ कृषि यंत्र के पूजन के साथ किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव में किसान, मजदूर तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से सम्पर्क स्थापित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। जिसके माध्यम से मोदी सरकार के योजनाओं पर चर्चा की जाएगी और किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस दौरान मोटे अनाज पैदा करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

राजेश सिंह पटेल ने बताया कि मोदी सरकार किसानों के हितों की सरकार है और गांव गरीब किसान मजदूर खेत और खलिहान का विकास करना सरकार की प्रमुखता रही है। यही कारण है कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना लागू किया है, जिसका लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। विकसित भारत के निर्माण में किसान एवं मजदूर भाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी यही कारण है मोदी सरकार का मानना है कि विकसित भारत की नींव हमारे किसान और मजदूर भाई ही रखेंगे।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी किसान मोर्चा के महामंत्री सनी सिंह, अंजनी सिंह, अरुण दुबे, दिव्यांशु शुक्ला, संदीप यादव, कृष्ण मोहन गुप्ता, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/पदुम नारायण

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story