प्रधानमंत्री मोदी विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत निर्माण के लिए प्रतिबद्ध : हरिओम शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत निर्माण के लिए प्रतिबद्ध : हरिओम शर्मा


भाजपा मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के तत्वावधान में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

मुरादाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के तत्वावधान में बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आकाश पाल व महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला कार्यालय के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुरादाबाद जिले की सभी पांचों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमें कमल खिलाना है और अपने प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाना है।

महानगर प्रभारी मोहनलाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है और पिछले 12 वर्षों से केंद्र में और 9 वर्षों से उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक सरकार चला रही है।

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापक विकास हुआ है और गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं।

जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री विशाल त्यागी ने किया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, पूर्व सांसद प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह व वीर सिंह सैनी, अल्पना रितेश गुप्ता, अमित शर्मा, शमी भटनागर, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, ओमपाल सैनी, आदित्य शांख्यधर, प्रांतीय परिषद सदस्य संजय ढाका व निमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, अर्चित गुप्ता, आदेश चौधरी, कशिश चौहान आदि भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story